Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीपी सिंह, महुआ माझी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई नेताओं ने किया नामांकन

सीपी सिंह, महुआ माझी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई नेताओं ने किया नामांकन


Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन किया। अजय नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और सीपी सिंह ने सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार गुप्ता के समक्ष अपना पर्चा भरा। इसके अलावा खिजरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप और कांके से भाजपा प्रत्याशी जीतू चरण राम ने भी पर्चा भरा। वहीं, रांची से महागठबंधन से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने भी नामांकन किया।
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होनेवाले हैं। पहला चरण 13 नवम्बर को होगा। रांची जिले में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों (तमाड़, रांची, हटिया, कांके व मांडर) में और दूसरे चरण में दो विधानसभा क्षेत्रों (सिल्ली और खिजरी) में चुनाव होंगे। पहले चरण के नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर और दूसरे चरण के नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर होगी।

Share this:

Latest Updates