Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस में भर्ती

मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस में भर्ती

Ranchi News: झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में गुरुवार को भर्ती किया गया है। मंत्री की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
मंत्री हफीजुल हसन का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित अन्य मंत्री और विधायक भी अस्पताल आये।
उल्लेखनीय है कि हफीजुल अंसारी ने जुलाई में ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी करायी थी। 08 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल पहुंच कर मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Share this:

Latest Updates