Ranchi News: विधानसभा के माॅनसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित किया।
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडीप्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडीइस आशय का प्रस्ताव भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने सदन में रखा। इसे सदन ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रस्ताव का हम समर्थन करते हैं, लेकिन झारखंड अलग राज्य के योगदान में जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी योगदान रहा है। केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजते समय इन दो विभूतियों का भी नाम उसमें जोड़ा जाना चाहिए।
इस पर राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अब तक किसी भी आदिवासी समुदाय के व्यक्ति को भारत रत्न नहीं मिला है, इसलिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न मिले, इसलिए इस प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास भेजा जा रहा है।
इसी दौरान कांग्रेस के प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर, सिद्धू कानू और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगायी जाये। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह बात पहले भी आ चुकी है।



