Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Miss India 2022 : कर्नाटक की सिनी ने पहना मिस इंडिया का ताज, राजस्थान की रूबल, यूपी की शिनाता और झारखंड की रिया तिर्की ने…

Miss India 2022 : कर्नाटक की सिनी ने पहना मिस इंडिया का ताज, राजस्थान की रूबल, यूपी की शिनाता और झारखंड की रिया तिर्की ने…

Miss India 2022 : 3 जुलाई 2022 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले ग्रैंड अंदाज में हुआ। देश के विभिन्न राज्यों की 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम किया। राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

31 फाइनिस्ट में मुकाबला

हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों में मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिर में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया।

जजों के पैनल में कौन-कौन

साल 2022 की मिस इंडिया को चुनने की जिम्मेदारी एक लंबी पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए। इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं।

Share this:

Latest Updates