Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में मानसून के मूड ने ऐसा असर डाला कि 7 डिग्री नीचे चला गया टेंपरेचर, आगे…

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में मानसून के मूड ने ऐसा असर डाला कि 7 डिग्री नीचे चला गया टेंपरेचर, आगे…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Fresh Mood, Temperature Down 7 Degree : झारखंड में मानसून के मूड का ऐसा असर मौसम पर पड़ा कि राजधानी रांची में टेंपरेचर 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। कहीं कम, कहीं अधिक सभी क्षेत्रों में बारिश जारी है। सबसे अधिकतम बारिश पिछले 24 घंटे में साहिबगंज में 44.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है, लेकिन आने वाले 2 दिनों बाद मौसम में बदलाव देखा जाएगा। मौसम पूरी तरह साफ होगा और लोगों को फिर से गर्मी सताएगी।

हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई है। यह बारिश बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के कारण है। इसलिए यह 24 घंटे जारी है। 29 जून यानी गुरुवार को पूरे झारखंड में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकेगी। खासकर उत्तर पूर्वी जिले और पश्चिमी के जिले जैसे लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और उनके पास के एरिया में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

येलो अलर्ट जारी, रहना होगा सावधान

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे झारखंड में 29 और 30 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वज्रपात की आशंका और हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अभिषेक आनंद ने बताया इस दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। घर से बाहर न निकलें और अगर वज्रपात की आशंका हल्की भी लग रही है तो फौरन सुरक्षित स्थान का शरण ले। यह वज्रपात जानलेवा हो सकता है।

Share this:

Latest Updates