Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mood High : झारखंड में अब झूमकर बरसने लगी बरसा रानी, जिधर देखिए मानसून का दिख रहा असर

Monsoon Mood High : झारखंड में अब झूमकर बरसने लगी बरसा रानी, जिधर देखिए मानसून का दिख रहा असर

Jharkhand Update News Ranchi, Monsoon Mood High, Well Raining In Whole State : झारखंड में मानसून ने भले देर से दस्तक दी, मगर 25 जून से इसकी रंगत खूब आने वाली दिखी। पूरे राज्य में झूमकर बरसने लगी बरसा रानी। झारखंड की राजधानी सहित राज्य के लगभग सभी हिस्सों में रातभर हुई और सोमवार की सुबह में भी बारिश हो रही है। रांची मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में नजर आने लगा है। पिछले 24 घंटों में खूंटी में 53 मिमि जबकि रांची में 25 मिमी बारिश हुई है। अभी दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है। झारखंड में इसका साफ असर देखा जा रहा है।

कहां कितनी दर्ज हुई बारिश

राज्य में जिन जगहों पर अच्छी बारिश हुई है, उनमें पिछले 24 घंटों में सिमडेगा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी हैा।सिमडेगा में 67.5 मिमी बारिश हुई है। धनबाद में 24.0, लोहरदगा में 19.3, मेदिनीनगर में में 18.2, गढ़वा में 10 और बोकारो में 9.0 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

किन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, धनबाद, गढ़वा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अभी और बारिश होगी।  इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिर्फ इन इलाकों में ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में मानसून के प्रवेश के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरावट दर्ज की गई है। 

Share this:

Latest Updates