Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Vande Bharat Train : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का चल रहा था तीसरा ट्रायल रन, इसी बीच चला पत्थर और …

Vande Bharat Train : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का चल रहा था तीसरा ट्रायल रन, इसी बीच चला पत्थर और …

Bihar Jharkhand Update News, Vande Bharat Express Train, Glass Of Window Broken By Stone : 27 जून को पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इसके पहले रविवार को ट्रेन का तीसरा ट्रायल रन चल रहा था। इसी दौरान एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। बताया जाता है कि झारखंड के बरकाकाना स्टेशन के पास अचानक पत्थर का एक टुकड़ा आकर टकराया, जिसके बाद पहली बोगी की खिड़की का शीशा चटक गया। जानबूझकर किसी ने पथराव किया या या रास्ते में कोई पत्थर उड़कर शीशे पर लगा है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

की जा रही मामले की जांच

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी सकते में आ गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। टूटे हुए शीशे को भी जल्द रिपेयर किया जाएगा।  रेलवे की ओर से अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

28 जून से होगा नियमित परिचालन, टिकट बुकिंग शुरू

 28 जून से ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। पटना से यह ट्रेन सुबह में 7 बजे रवाना होगी और गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। पटना और रांची के बीच का सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा। इस ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

Share this:

Latest Updates