Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद, परिजनों की चीत्कार से सभी मर्माहत 

मोतिहारी में पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद, परिजनों की चीत्कार से सभी मर्माहत 

Sugauli, motihari news : थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा बंगरा में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, सरहरी से सुगांव जाने वाली सड़क के छोटा बंगरा के समीप पानी से भरे गड्ढे में ग्रामीणों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। मौत की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष अमित सिंह को दी। 

पुलिस ने ग्रामीणों से ली जानकारी

सूचना पर थानाध्यक्ष ने एसआई शंभु प्रसाद को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान प्रखंड के उतरी सुगांव पंचायत के वार्ड संख्या 7 छोटा बंगरा निवासी ध्रुप ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र सुनील ठाकुर के रूप में हुई है। 

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

शव देखते ही मृतक के पिता छाती पीटकर रोने व चिल्लाने लगे। मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। मृतक का पिता ने बताया की वह तीन चार दिनों से घर पर नहीं सोता था। उसकी दो शादी हुई थी।पहली पत्नी के भाग जाने के बाद दूसरी शादी बगल की एक महिला ने कराई गई थी। इससे लोगों ने जमीन खरीद लिया था और वह पैसा के लिए हमेशा दौड़ता रहता था। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मुखिया रंजीत झा, पूर्व मुखिया ललित सहनी, शिवजी महतो, वार्ड सदस्य मुन्ना कुमार, मनोज मिश्रा, सुबोध झा, छठु महतो सहित कई लोगों ने संतावना दी।

Share this:

Latest Updates