Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुंबई बड़ा हादसा: मोजा बनाने वाली कंपनी में आग लगने से 06 मजदूरों की मौत

मुंबई बड़ा हादसा: मोजा बनाने वाली कंपनी में आग लगने से 06 मजदूरों की मौत

Mumbai news, Maharashtra news : महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के बालुंज एमआईडीसी इलाके में स्थित मोजे बनानेवाली एक कम्पनी में में शनिवार की रात अचानक आग लग जाने से 06 मजदूरों की मौत हो गयी। इस घटना में 07 मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने रविवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया है।

बालुंज एमआईडीसी इलाके में सनशाइन नामक मोजा बनाने वाली कम्पनी में  तकरीबन 13 मजदूर काम कर रहे थे। कम्पनी के दरवाजे पर ही रात में आग लग गयी। आग देख कर 07 मजदूरों ने किसी तरह कम्पनी के बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली, लेकिन छह मजदूर कम्पनी से बाहर नहीं निकल सके। इस वजह से इन 06 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। मरनेवाले मजदूरों में भल्ला शेख, कौसर शेख, इकबाल शेख, मगरूफ शेख और मिर्ज़ापुर के दो अन्य मजदूर हैं। स्थानीय पुलिस ने इन सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates