Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mumbai: ठाणे में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 05 महिलाओं समेत 95 युवक – युवतियां हिरासत में

Mumbai: ठाणे में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 05 महिलाओं समेत 95 युवक – युवतियां हिरासत में

Mumbai news , Maharashtra news : ठाणे जिले के घोड़बंदर इलाके के गायमुख में रविवार को एक रेव पार्टी पर छापा मार कर 05 महिलाओं समेत 95 युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ड्रग माफियाओं के विरुद्ध जोरदार और कठोर कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार पुलिस को गायमुख इलाके में रेव पार्टी के बारे में जानकारी मिली थी। इस पार्टी के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये एक-एक हजार रुपये इंट्री फीस ली गयी थी। इस पार्टी में 19 से 20 साल के युवा शामिल थे। उन्होंने ड्रग्स और शराब का सेवन किया और साथ ही जोर-शोर से गाना-बजाना भी हुआ। पुलिस ने रविवार को छापा मारकर 200 ग्राम गांजा, 70 ग्राम हशीश, 0.40 ग्राम एलएसडी और एक्स्टसी गोलियां जब्त की।

Share this:

Latest Updates