Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : बीच सड़क पर 25 साल के युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 3 आरोपी कस्टडी में

Murder : बीच सड़क पर 25 साल के युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 3 आरोपी कस्टडी में

National News Update, Delhi, Murder : देश की राजधानी दिल्ली में ब्रूटल मडर की लगातार घटनाएं घट रही हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि अब नागलोई इलाके में बीच सड़क पर एक 25 साल के युवक चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि मिनी बस ड्राइवर के साथ हुई झड़प के बाद युवक को मारा गया। मृत युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नहीं की पुलिस ने मदद

परिजनों के मुताबिक, मृतक साहिल का भाई विशाल बुधवार को लगभग 5 बजे जिम के लिए निकला था। तभी किसी बात को लेकर RTV (रैपिड ट्रांजिट व्हीकल) बस चालक से कहासुनी हुई थी। इसके बाद बस चालक और उसके साथियों ने विशाल को नांगलोई मोड़ पर टक्कर मारकर गिराया और पीटा। विशाल अपनी बाइक छोड़कर पास के थाने में भागा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। विशाल ने भाई साहिल को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद जब साहिल बाइक लेने गया तो बस चालक ने घात लगाकर चाकुओं से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

Share this:

Latest Updates