Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Yogi Scheme : योगी सरकार गर्भवती महिलाओं को दे रही ₹25000 की मदद, जानिए कैसे करना है अप्लाई

Yogi Scheme : योगी सरकार गर्भवती महिलाओं को दे रही ₹25000 की मदद, जानिए कैसे करना है अप्लाई

UP Government Scheme For Pregnant Women : देश में मोदी सरकार और कई राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं और नवजात शिशुओं के लाभ के लिए योजनाएं चलाई जाती है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की एक योजना काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना का नाम मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना को प्रदेश के उन गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जो गर्भवती हैं या जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है या जन्म देने वाली हैं। मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना का उद्देश्य महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में आराम देने के उद्देश्य से कुछ आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना की पात्रता

केवल यूपी के नागरिक इस योजना के लिए पात्र हैं। आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए, वे श्रमिक महिलाएं जो रजिस्टर्ड होंगी और जो रजिस्टर्ड श्रमिक पुरुष हैं, उनकी पत्नी भी इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगी। सरकार की इस योजना में केवल 2 बच्चों तक ही फायदा ले सकते है।

क्या है इस योजना के फायदे

अगर हम इस योजना के फायदे की बात करें, तो बेटी के जन्म पर 25 हजार रु और बेटे के जन्म पर 20 हजार रु दिए जाएंगे। श्रमिक महिला का गर्भपात कराने पर कम से कम 2 महीने का वेतन दिया जाएगा। अगर पहली या फिर दूसरी संतान बालिका है या फिर गोद ली है, तो 25,000 रु की एफडी की सुविधा दी जाएगी। जो प्रसव के चरण है, इसमें चिकित्सा राशि के रूप में कम से कम 3 महीने की सैलरी दी जाएगी।

इन दस्तावेजों की जरूरत

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जैसे- बैंक पास बुक की फोटोकॉपी, पंजीकृत कार्यकर्ता का पहचान पत्र, शिशु का जन्म प्रमाण पत्र (लड़का / लड़की), श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया गया वितरण प्रमाण पत्र और आंगनबाडी कार्यक्रम द्वारा दिया गया पंजीकरण का प्रमाण की जरूरत होगी।

इस प्रकार करना है अप्लाई

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। आपको होम पेज पर क्या नया है। ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर जाना है। इसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको डाउनलोड पर क्लिक कर डाउनलोड पर क्लिक करना है।आप जैसे ही क्लिक करते हैं, आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहां पर आपको स्कीम कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना है, इसके बाद जो फॉर्म है, यह पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद इसमें जितनी भी चीजें पूछी गई हैं, सभी चीजों को ध्यान पूर्वक भर देना है। इसके साथ ही आपको फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को लगाना है। जब आपका फॉर्म पूरा हो जाता है, इसके बाद इसको संबंधित विभाग में सबमिट कर दें। जब आप फॉर्म को सबमिट करते हैं,इसके कुछ महीने बाद आपको इसका फायदा मिल जाएगा।

Share this:

Latest Updates