Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत से पंगा लेकर सूखा पाक का गला

भारत से पंगा लेकर सूखा पाक का गला

Islamabad News: भारत से पंगा लेने के बाद पाकिस्तान में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान के बड़े डैम सूखने लगे हैं। वहीं भारत द्वारा चेनाब नदी के प्रवाह पर कंट्रोल लगाने के बाद पाक के कई प्रांत पानी के लिए तरस रहे हैं। इस बीच देश में बनी चिंताजनक स्थिति के बाद आंतकियों की मददगार पाकिस्तानी सरकार की नींद अब टूटी है। सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है अब देश में नए जलाशयों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। जल सुरक्षा पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर शरीफ ने केंद्र और प्रांतों से इस पर मिलकर काम करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ ने कहा है कि गैर-विवादित जलाशयों का निर्माण तेजी से पूरा होना चाहिए।
पाक पीएम ने आश्वासन दिया कि नए बांध केवल सभी प्रांतों की सहमति से बनाए जाएंगे। पाकिस्तान में इस योजना पर आनन-फानन में काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए उप प्रधान मंत्री इशाक डार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन होगा । यह कमिटी बांध निर्माण के फंड के लिए रणनीतियों का मूल्यांकन करेगी और इसमें सभी पांच मुख्यमंत्री और संबंधित संघीय मंत्री शामिल रहने वाले है। शरीफ ने समिति को 72 घंटे के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Share this:

Latest Updates