Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा रिजल्ट के फार्मूले से एमवीए की सीट शेयरिंग तय

लोकसभा रिजल्ट के फार्मूले से एमवीए की सीट शेयरिंग तय

• महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100, एनसीपी शरद 80-85 सीटों पर लड़ेगी


Mumbai News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लिए राज्य की 288 सीटों के लिए मंगलवार को महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग तय हो गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को आधार बनाकर विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग तय की गयी है। इसमें कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100 और एनसीपी शरद 80-85 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र में 20 नवम्बर को सिंगल फेज में वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवम्बर को आयेगा। राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 26 नवम्बर को 2024 को खत्म हो रहा है।
सीट शेयरिंग फाइनल होने से पहले सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि एमवीए में 288 विधानसभा सीटों में से 210 पर सहमति बन गयी है।

अखिलेश ने एमवीए से मांगी 12 सीटें



समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से 12 सीटें मांगी हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को धुले विधानसभा सिटी सीट से उम्मीदवार की घोषणा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। सीटों की डीटेल्स भी उन्हें भेज दी गयी हैं।’

Share this:

Latest Updates