Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, सीटिंग विधायकों पर भरोसा, नए चेहरों को भी जगह

झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, सीटिंग विधायकों पर भरोसा, नए चेहरों को भी जगह

Jharkhand news : मंगलवार की देर रात झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। शीर्ष नेतृत्व ने सीटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है, वहीं पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी सूची में जगह दी गई है। हालांकि, दल में वापस आए कुणाल षाडंगी को बहरागोड़ा से टिकट नहीं मिला है। धनवार सीट से भी पार्टी ने प्रत्याशी उतार दिया है। यहां से भाकपा माले ने भी प्रत्याशी की घोषणा की है।

हेमंत सोरेन बरहेट से, कल्पना लड़ेंगी गांडेय से

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। हालांकि, इस सूची में सरायकेला और जामा से प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। जल्द ही इन सीटों से भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की सूची

बरहेट : हेमंत सोरेन
राजमहल : एमटी राजा
बोरियो : धनंजय सोरेन
महेशपुर : स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा : आलोक सोरेन
नाला : रबीन्द्रनाथ महतो
दुमका : बसंत सोरेन
मधुपुर : हफीजुल हसन
सारठ : उदयशंकर सिंह
गांडेय : कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह : सुदिव्य कुमार
डुमरी : बेबी देवी
चंदनक्यारी : उमाकांत रजक
टुंडी : मथुरा प्रसाद महतो
बहरागोड़ा : समीर मोहंती
घाटशिला : रामदास सोरेन
पोटका : संजीव सरदार
जुगसलाई : मंगल कालिंदी
ईचागढ़ : सविता महतो
चाईबासा : दीपक बिरुआ
मनोहरपुर : जगत मांझी
खरसावां : दशरथ गगराई
तमाड़ : विकास मुंडा
तोरपा : सुदीप गुड़िया
गुमला : भूषण तिर्की
लातेहार : बैद्यनाथ राम
गढ़वा :मिथिलेश कुमार ठाकुर
जमुआ : केदार हाजरा
भवनाथपुर : अनंत प्रताप देव
सिमरिया : मनोज चंद्रा
सिल्ली : अमित महतो
बरकट्ठा : जानकी यादव
धनवार : निजामुद्दीन अंसारी
लिट्टीपाड़ा: हेमलाल मुर्मू

Share this:

Latest Updates