Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National : अभिनेता राजकुमार राव बने चुनाव आयोग के ‘राष्ट्रीय आइकन’

National : अभिनेता राजकुमार राव बने चुनाव आयोग के ‘राष्ट्रीय आइकन’

National news, election commission of India, New Delhi news, actor Rajkumar Rao National icon of election commission : चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को चुनावों में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आइकन बनाया है। आकाशवाणी के रंग भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में चुनाव आयोग और अभिनेता के बीच इस सम्बन्ध में समझौता ज्ञापन हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय तथा अरुण गोयल की उपस्थिति में आकाशवाणी रंग भवन, नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में “मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं” गीत की प्रस्तुति हुई और साथ ही राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन के कुछ सीन दिखाये गये।

फिल्म नहीं बल्कि लोकतंत्र में सबसे जरूरी जिम्मेदारी का प्रचार करने आये हैं

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि वे आज किसी फिल्म नहीं बल्कि लोकतंत्र में सबसे जरूरी जिम्मेदारी का प्रचार करने आये हैं। वोटिंग हमारा अधिकार है और यह आपको लोकतंत्र में भागीदारी का एक विशिष्ट अनुभव देती है। हमें इस अनुभव को गंवाना नहीं चाहिए। वह देश के मतदाताओं खासकर शहरी और युवा मतदाताओं से चुनावों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने की अपील करते हैं। चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हुए अभिनेता ने अपनी फिल्म न्यूटन को याद किया। यह फिल्म एक नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात चुनाव अधिकारी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म करते हुए उन्हें यह अनुभव आया कि देश में मतदान कराने के लिए चुनावी प्रक्रिया में लगे कर्मचारी और अधिकारी कितना परिश्रम करते हैं।

भारत विविधता से भरा देश

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत विविधता से भरा देश है। इसी विविधता में सबको साथ लेकर चलने की ताकत है। कभी मतभेद आते हैं, तो उनका समाधान लोकतंत्र के माध्यम से होता है। भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां 95 करोड़ मतदाता हैं। हमारा प्रयास समावेशन पर केन्द्रित है। हमें गर्व है कि आज देश में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी है। कई राज्यों में महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा है। आयोग लगातार युवाओं में चुनावों के प्रति उदासीनता दूर करने के प्रयास में लगा हुआ है। इसी क्रम में पहले सचिन तेंदुलकर और अब राजकुमार राव को राष्ट्रीय आइकन बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले क्रिकेट लेजेन्ड और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय आइकन’ बनाया था।

आयोग प्रसिद्ध भारतीयों संग खुद को जोड़ता आया है

भारत निर्वाचन आयोग विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों के साथ स्वयं को जोड़ता आया है और लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नामित करता है। आयोग ने पिछले वर्ष प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन थे।

Share this:

Latest Updates