Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज मध्य रात्रि के बाद लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, शाम 4.05 बजे ही बंद हो जायेंगे मंदिरों के कपाट

आज मध्य रात्रि के बाद लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, शाम 4.05 बजे ही बंद हो जायेंगे मंदिरों के कपाट

Chandra Grahan, national news, Moradabad news, New Delhi news : वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण शनिवार (28 अक्टूबर) को मध्य रात्रि के उपरान्त लगेगा। भारत में यह मध्य रात्रि के बाद 01 बज कर 05 मिनट से 02 बज कर 24 मिनट तक रहेगा। शनिवार को आश्विन माह की पूर्णिमा है। आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य होगा। मुरादाबाद स्थित सुगम ज्योतिष केन्द्र के संचालक एवं शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार के पुरोहित पंडित हेमन्त भट्ट ने गुरुवार को बताया कि 28 अक्टूबर को मध्य रात्रि उपरान्त 01 बज कर 05 मिनट से 02 बज कर 24 मिनट तक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की अवधि एक घंटा 19 मिनट रहेगी। खंडग्रास चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पूर्व शनिवार शाम 04 बज कर 05 मिनट से सूतक लग जायेंगे। सूतक की शुरुआत होते ही मंदिरों के कपाट बंद हो जायेंगे।

चंद्रमा का दक्षिण कोर मामूली रूप से ग्रसित होगा

पंडित हेमन्त भट्ट ने बताया कि इस ग्रहण में चंद्रमा का दक्षिण कोर मामूली रूप से ग्रसित होगा। इस ग्रहण को भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, चीन, मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस, ईरान, इराक, सऊदी, अरब सूडान, तुर्किये, नाइजीरिया, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, जर्मन, पोलैंड, यूक्रेन, फ्रांस, इटली, स्पेन, ब्रिटेन, नॉर्वे, स्वीडन, समेत पूरा यूरोप, थाईलैंड, मलेशिया, फिलिपींस, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया तथा ब्राजील के पूर्वी भाग आदि से भी देखा जा सकेगा।

Share this:

Latest Updates