Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

National: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़

Kupwara news, Jammu Kashmir news, national news : जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान दो आतंकी मारे गये। दोनों रात में घुसपैठ के फिराक में थे। मौके से दो एके एस, 04 एके मैग्जीन, 90 आरडी, 01 पाकिस्तानी पिस्तौल, 01 पाउच, 2100 रुपये पाकिस्तानी करंसी बरामद की गयी। फिलहाल, अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ कर उन्हें नष्ट कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 42 आरआर ने अनंतनाग जिले के नागबल वन और पुलवामा जिले के गुलशनपोरा त्राल वन क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नागबल वन में एक और गुलशनपोरा त्राल वन क्षेत्र में भी एक यानी कुल दो आतंकी ठिकानों का पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया।

Share this:

Latest Updates