New Delhi/ Ranchi News: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।
शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘आज हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 01 करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों ; रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।’



