Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर

एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर

Hazaribag News : झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार की सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराये गये। यह मुठभेड़ सुबह करीब 06 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में (बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र) में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों के अनुसार, मारे गये सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद हो गये हैं। सहदेव सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया। मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गयी हैं। मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्च अभियान जारी है।

Share this:

Latest Updates