Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Russia – Ukraine War Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले -रूस से बातचीत को तैयार लेकिन बेलारूस में नहीं

Russia – Ukraine War Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले -रूस से बातचीत को तैयार लेकिन बेलारूस में नहीं

युद्ध रोकने और शांति स्थापित करने के लिए यूक्रेन से वार्ता के लिए रूस के अधिकारी बेलारूस पहुंच गए हैं। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी ने दी है। मालूम हो कि रूस यूक्रेन से वार्ता के लिए कल देर रात ही राजी हो गया था। अब देखना होगा कि दोनों के बीच वार्ता से क्‍या निकलता है। आपको बता दें कि ये वार्ता ऐसे समय में होने जा रही है, जब यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी जवान नियत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। कीव में जबरदस्‍त जंग चल रही है। इस बीच यूक्रेन की मदद के लिए यूरोप के दूसरे देशों ने भी सैन्‍य साजो सामान भेजा है।

बेलारूस पहुंचा रूसी प्रतिनिधिमंडल

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया है कि यूक्रेन से बातचीत के लिए रूस का एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच चुका है। उनके अनुसार रूसी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति प्रशासन सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के साथ ये वार्ता गोमेल में होगी। इधर, बेलारूसी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मिन्स्क ने गोमेल में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता के लिए जरूरी सभी चीजें तैयार कर ली है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की बेलारूस में नहीं चाहते थे वार्ता


इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने वर्चुअल भाषण में कहा कि वो रूस के साथ बातचीत करने को तैयार है, लेकिन पड़ोसी देश बेलारूस में नहीं, क्योंकि इसका इस्तेमाल आक्रमण के लिए लॉन्चपैड के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए वारसा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू का सुझाव दिया था। काफी असमंजस के बाद यूक्रेन भी इस वार्ता के लिए राजी हो गया है।

24 फरवरी से चल रहा रूस- यूक्रेन युद्ध

बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्‍य अभियान शुरू किया था। इसके बाद रूस की तरफ से यूक्रेन पर चौतरफा हमला किया गया है। इसमें यूक्रेन को भारी क्षति भी उठानी पड़ी है साथ ही रूस को भी नुकसान हुआ है। इस बीच अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Share this:

Latest Updates