Mumbai news : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को मुम्बई एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के फरार दो इनामी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अब्दुल फैयाज शेख और तल्हा लियाकत खान के रुप में की गयी है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों के रूप में काम कर रहे थे। एनआईए की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। एनआईए सूत्रों के अनुसार आईएसआईएस के दोनों आरोपित महाराष्ट्र के पुणे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण और परीक्षण से जुड़े 2023 के एक मामले से जुड़े हैं। इन दोनों को फरार अपराधी घोषित किया गया था और केन्द्रीय एजेंसी ने इनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देनेवाले को 03-03 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। दोनों इंडोनेशिया के जर्कार्ता में छिपे थे। इन दोनों के बारे में जर्कार्ता में मुम्बई लौटने की गोपनीय जानकारी मिली थी।
एनआईए ने मुम्बई एयरपोर्ट से आईएसआईएस के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार

Share this:


