Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब मिस्र और जॉर्डन से भिड़ेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम, 5 और 8 अप्रैल होगा मुकाबला

अब मिस्र और जॉर्डन से भिड़ेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम,  5 और 8 अप्रैल होगा मुकाबला

धीरे- धीरे ही सही लेकिन भारतीय फुटबॉल महासंघ ने महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उसने विदेशी टीमों से भारतीय महिलाओं को मुकाबला करवाने की योजना बनाई है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम जॉर्डन के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। दोनों मुकाबले क्रमशः 5 व 8 अप्रैल, 2022 को जॉर्डन में खेले जाने हैं। इसके बाद, खिलाड़ी आगामी भारतीय महिला लीग सत्र के लिए अपने-अपने क्लबों में शामिल होंगे।

2 अप्रैल को जॉर्डन रवाना होगी भारतीय टीम

वर्तमान में 30 सदस्यीय भारतीय टीम मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी के नेतृत्व में गोवा में एक प्रशिक्षण शिविर में है। टीम 2 अप्रैल 2022 को जॉर्डन के लिए रवाना होगी। पिछले हफ्ते जमशेदपुर में सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के बाद कोच डेनेरबी, अस्तम उरांव, अपर्णा नारजारी और मार्टिना थोकचोम कैंप में शामिल हो गए हैं।

शिविर के लिए 30 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: अदिति चौहान, लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणसामी।

डिफेंडर्स: दलिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, अस्तम उरांव, कृतिना देवी।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, कार्तिका अंगमुथु, रतनबाला देवी, प्रियंगका देवी, काशमीना, इंदुमति कथिरेसन, संजू, मार्टिना थोकचोम, सुमित्रा कामराज।

फॉरवर्ड: अपर्णा नारजारी, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा, प्यारी ज़ाक्सा, रेणु, करिश्मा शिरवोइकर, मरियममल बालमुरुग।

Share this:

Latest Updates