Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TRAGEDY : मैक्सिको में उत्सव में शामिल भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, 19 लोगों की मौत, कई घायल

TRAGEDY : मैक्सिको में उत्सव में शामिल भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, 19 लोगों की मौत, कई घायल

मैक्सिको के मिशोकैन राज्य के लास तिनाजाज शहर में भीड़ पर की गई अंधाधुंध फायरिंग में 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मैक्सिको के महाधिवक्ता कार्यालय ने जारी बयान में कहा है कि मध्य मैक्सिको में 19 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिशोकैन राज्य के लास तिनाजाज शहर में एक उत्सव चल रहा था। इस उत्सव में भारी संख्या में लोग जुटे थे। रविवार देररात अचानक उत्सव के रंग में भंग तब पड़ा, जब कुछ लोगों ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं।

मरने वालों में 16 पुरुष और 3 महिलाएं

महाधिवक्ता कार्यालय के मुताबिक मृतकों में 16 पुरुष व तीन महिलाएं हैं। इनके शव में गोली के निशान हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिशोकैन और उसका पड़ोसी राज्य गुआनाजुआतो, मैक्सिको के दो सबसे हिंसक राज्यों में शामिल हैं। यहां नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी के ईंधन सहित अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अक्स गोलीबारी होती रहती है। मैक्सिको सरकार ने 2006 में सेना के साथ एक नशा विरोधी अभियान शुरू किया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तब से अब तक तीन लाख चालीस हजार से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

Share this:

Latest Updates