Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब गूगल मैप्स पर आपको मिलेंगी पहले से अधिक सूचनाएं, समस्याओं से निजात…

अब गूगल मैप्स पर आपको मिलेंगी पहले से अधिक सूचनाएं, समस्याओं से निजात…

New Delhi news : ओला मैप्स से मिल रही चुनौती को ध्यान में रखते हुए टेक कंपनी गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर मिलने वाली सुविधाओं को और बढ़ा दिया है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन की सूचना, फ्लाईओवर कॉलआउट और चार-पहिया वाहन चालकों के लिए संकरी सड़क के उपयोग को कम करने के लिए एआई-संचालित रूटिंग क्षमता शामिल है। गूगल मैप्स ने नई खासियत की घोषणा कल ही करते हुए कहा कि यह ‘मैपिंग’ (मानचित्रण) के लिए एक रोमांचक समय है।

कीमत में 70% तक की कटौती 

बता दें कि गूगल ने हाल ही में एक अगस्त से डेवलपर्स के लिए गूगल मैप मंच की कीमत में 70 प्रतिशत तक की कटौती करने का निर्णय लिया है। इससे कुछ सप्ताह पहले ओला के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने खुलकर कहा था कि भारतीय डेवलपर्स को गूगल मैप्स से दूर रहना चाहिए। उन्होंने डेवलपर्स को ओला मैप्स तक एक वर्ष तक मुफ्त पहुंच जैसी आकर्षक पेशकश भी की थी।

Share this:

Latest Updates