Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

17 साल की थी तब कई बार रिजेक्ट हुई, फिर सेलेक्ट हुई और अब मचा रही धमाल

17 साल की थी तब कई बार रिजेक्ट हुई, फिर सेलेक्ट हुई और अब मचा रही धमाल

Bollywood news: 17 साल की उम्र में साउथ से मुम्बई (Mumbai) पहुंची 1975 में कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मीं इस अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्रीज ने कई बार रिजेक्ट कर दिया। फिर जब सेलेक्ट हुई तो पूरी इंडस्ट्रीज ने सिर आंखों पर बिठा लिया। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) की। वह शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 10वीं पास करने के बाद इन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र में विज्ञापन की दुनिया से जुड़ गईं। शिल्पा ने विज्ञापनों के बाद फिल्मों की तरफ रुख किया लेकिन उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था. हालांकि, काफी संघर्ष के बाद शिल्पा को पहली फिल्म मिल ही गई, फिर उन्होंने कभी मुड़ कर नहीं देखा।

बाजीगर से किया डेब्यू, डांस, कुकिंग और योग है पसंद

शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नजर आए थे।शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आई थीं। शिल्पा शेट्टी ने उसके बाद ‘धड़कन’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘इंडियन’, ‘छोटे सरकार’, ‘आग’, ‘लाइफ इ अ…मेट्रो’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी फिल्मों में काम किया। शिल्पा शेट्टी फिल्मों में अब भी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव हैं। शिल्पा को डांस खाना बनाना और योग करना काफी पसंद है।

आज भी यंग गर्ल्स को मात दे रहीं अभिनेत्री

शिल्पा शेट्टी 5 फुट 10 इंच लंबी हैं और वह इंडस्ट्री की लंबी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 49 की एक्ट्रेस आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं और यंग गर्ल्स को भी मात देती हैं। 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी का अफेयर अक्षय कुमार से काफी रहा है, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था और एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात भी की है। 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की और उनसे शिल्पा क दो बच्चे भी हैं।

Share this:

Latest Updates