Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Odisha Balasore Train Accident : श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने बालासोर में घटनास्थल का लिया जायजा, झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर ली पूरी जानकारी

Odisha Balasore Train Accident : श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने बालासोर में घटनास्थल का लिया जायजा, झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर ली पूरी जानकारी

Ranchi news, Jharkhand news : ओड़िशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप दो जून की शाम हुई भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद, राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह संवेदनशील और तत्पर है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने आज बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 03 लोगों की दुःखद मौत हुई, जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात

झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंच कर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के चार घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की। वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गयी, जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरन्तर सम्पर्क बना कर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

IMG 20230604 WA0004
IMG 20230604 WA0023

Share this:

Latest Updates