Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसी मां : अनाज के ड्रम में बंद कर अपने चार मासूमों को मार डाला,फिर…

यह कैसी मां : अनाज के ड्रम में बंद कर अपने चार मासूमों को मार डाला,फिर…

Rajasthan Update News , Barmer, Mother Killed 4 Children & Committed Suicide : राजस्थान के बाड़मेर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यहां एक मां ने अपने चार बच्चों को अनाज के ड्रम में बंद कर मार डाला। सभी बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। हत्या के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। घटना के दौरान महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था। घटना के समय पति जेठाराम मजदूरी करने निकला था।

पति पर मर्डर और दहेज प्रताड़ना का केस

महिला के चाचा डूंगरराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि मेरी भतीजी को पिछले 5 साल से पति और ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। भतीजी ने इस बारे में कई बार बताया और सामाजिक स्तर पर पंचायत भी की। दामाद ने ही भतीजी उर्मिला और बच्चों का मर्डर किया है। इस बारे में मामला दर्ज कराया है। हमारी एक ही मांग है कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भतीजी को न्याय मिले।

पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी

मंडली थानाधिकारी कमलेश गहलोत के मुताबिक पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। महिला की शादी 2014 में हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह झोपड़े में नीचे आंगन में पड़ी थी। बच्चे अनाज के ड्रम में थे। पांचों की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने पति के खिलाफ मर्डर और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Share this:

Latest Updates