Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Odisha Train Accident : बिहार के 7 लोगों की गई है जान, 6 लापता, डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने…

Odisha Train Accident : बिहार के 7 लोगों की गई है जान, 6 लापता, डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने…

National News Update, Odisha, , Train Accident, Bihar , 7 People Died, 6 Missing : ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वाले 288 लोगों में 7 यात्री बिहार के हैं। 36 अन्य लोग घायल हुए हैं और 6 लापता बताए जा रहे हैं। 7 मौतों में से तीन मधुबनी जिले से, दो जमुई जिले से, एक नवादा और एक पूर्वी चंपारण जिले से है। घायलों में 11 पूर्वी चंपारण के, नौ मधुबनी के, छह नवादा के, पांच बेगूसराय के और पांच जमुई के हैं।

अब तक मधुबनी से छह, पश्चिम चंपारण से दो, जमुई और बिहारशरीफ से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता और घायलों के परिजन बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं।

तेजस्वी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।

अधिकारियों की टीम गई है ओडिशा

 बिहार सरकार ने घायलों को सहायता प्रदान करने, लापता व्यक्तियों का पता लगाने और शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ओडिशा भेजी है। टीम घायल लोगों को घर वापस लाने के लिए परिवहन के अन्य साधनों की भी सुविधा प्रदान करेगी। बिहार सरकार ने अररिया से 24, किशनगंज से दो, दरभंगा से नौ, समस्तीपुर से तीन और सीतामढ़ी जिले से दो लोगों को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की है।

Share this:

Latest Updates