Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Odisha Train Accident : झारखंड की टीम पहुंची बालासोर मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…

Odisha Train Accident : झारखंड की टीम पहुंची बालासोर मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…

National News Update, Odisha Train Accident, Jharkhand Team Reached To Balasore Medical College : शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर ट्रेन हादसे में झारखंड के 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें कुछ झारखंड लौट चुके हैं तो कुछ का इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है। उचित इलाज और सहयोग के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम रविवार को राज्य से बालासोर पहुंच गई है। इस टीम में सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत कुमार, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा सहित दो लोग शामिल हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था आदेश

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी।  ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

घायलों में 13 केवल पूर्वी सिंहभूम के

झारखंड के घायलों में 13 अकेले पूर्वी सिंहभूम के हैं। वहीं तीन गोड्डा और एक पाकुड़ का है। दुमका के भी कई लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों ने भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गोड्डा के जो तीन लोग घायल हुए हैं उनका नाम मिथुन पंडित, राजीव पंडित और मुकेश पंडित है। तीनों एक साथ मजदूरी करने के लिए काम की तलाश में बुधवार को गांव से निकले थे और इसी ट्रेन से चेन्नई जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates