Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी का झांसा देकर नाबालिका बच्ची से बनाया कई बार संबंध, जब 6 माह की गर्भवती हुई तो करा दिया अबॉर्शन, अब लड़की की हालत नाजुक

शादी का झांसा देकर नाबालिका बच्ची से बनाया कई बार संबंध, जब 6 माह की गर्भवती हुई तो करा दिया अबॉर्शन, अब लड़की की हालत नाजुक

West Bengal news : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में गुरुवार को शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से संबंध बनाने और जबरन गर्भपात करवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नाबालिक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तब यह मामला उजागर हुआ है। बता दें की गर्भपात के कारण नाबालिक की तबीयत बेहद खराब हो गई है। फिलहाल वह अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रही है। इस मामले को लेकर नाबालिक बच्ची के परिवार वालों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। 

ढाई साल से हो रही थी दोनों में बातचीत 

पीड़ित बच्ची उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत देगंगा थाना क्षेत्र की निवासी है। नाबालिक बच्ची की पिछले से ढाई साल से बशीरहाट के हरोया थाना क्षेत्र के निवासी युवक से बातचीत हो रही थी। शुरुआत में दोनों की मोबाइल से साधारण बातचीत होती थी। इस दौरान दोनों एक- दूसरे का खैर खबर लिया करते थे। लेकिन बातचीत करते – करते मालिक बच्ची को उस युवक से प्यार हो गया। आहिस्ता आहिस्ता दोनों के बीच प्यार गहराने लगा। दोनों की बातचीत अब शादी तक पहुंचने लगे। इसी बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार शारीरिक संबंध बनाये। इसी दौरान जब नाबालिग लड़की छह माह की गर्भवती हुई तो आरोपी को परेशानी होने लगी। उसने लड़की को मिलने के बहाने बुलाकर उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद उसे घर भेज दिया। जब लड़की अपने घर पहुंची तो उसकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले गये तो अबॉर्शन की बात सामने आई।

थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपित फरार

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के पर हरोआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने  शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपित के घर भी जा चुके है, लेकिन वह घर से फरार हो गया है।

Share this:

Latest Updates