Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बाहर से ऑर्केस्ट्रा ग्रुप, अंदर में सेक्स हाउस, पुलिस भी हैरान, बर्थडे पार्टी में…

बाहर से ऑर्केस्ट्रा ग्रुप, अंदर में सेक्स हाउस, पुलिस भी हैरान, बर्थडे पार्टी में…

Bihar News : इसे कहा जाता है ऊपर से उजला, अंदर काला। रूप में अच्छा काम, हकीकत में गंदा।  बिहार के सीतामढ़ी शहर में बाहर से जो आर्केस्ट्रा ग्रुप दिखता था, वास्तव में वह एक सेक्स हाउस था, जहां सेक्स रैकेट चला करता था। पुलिस भी जानकर हैरान हो गई। इस सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल 14 युवतियों के साथ 10 अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई युवतियां आर्केस्ट्रा में काम करती थीं और इसी की आड़ में देह व्यापार भी कर रही थीं। एक बर्थडे पार्टी में ये गलत काम करते हुए पकड़ी गईं।

नेपाल की दो नाबालिक लड़कियां भी

सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें नेपाल की दो नाबालिग लड़कियां समेत बिहार के अलग-अलग जिले की युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है।

ग्रामीणों ने मचाया शोर और पुलिस को दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थीं, जहां युवतियां युवकों के साथ गलत काम कर रही थीं। इसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बर्थडे पार्टी में शामिल युवक फरार हो गए।

इस तरह पुलिस ने किया अरेस्ट 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवतियों ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर ट्रेनी डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में डुमरा और मेहसौल पुलिस की टीम बनाई गई। शहर के बसवरिया में छापेमारी कर 14 युवतियों और 10 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Share this:

Latest Updates