Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से डबल होगी देश के विकास की रफ्तार : रामनाथ कोविंद

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से डबल होगी देश के विकास की रफ्तार : रामनाथ कोविंद

▪︎ दो दिवसीय हरिद्वार प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Haridwar News : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित सोमवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर कहा कि इससे देश में विकास की रफ्तार डबल होगी। इससे देश की जीडीपी एक से डेढ़ फीसदी बढ़ेगी। पूर्व राष्ट्रपति सायंकाल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले वह यहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया।
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने देश के समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर रिपोर्ट दे दी है। इससे देश में विकास की रफ्तार डबल होगी। भारत सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। पार्लियामेंट ने इस पर विधेयक बनाया है। अभी ये विधेयक जेपीसी के सामने विचारार्थ है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर जेपीसी में जो निर्णय आयेगा, जैसा भी संसद को उचित लगेगा, उस पर काम होगा।
उन्होंने कहा अभी तीन दिन पहले ही इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड की रिपोर्ट आयी है, जिसमें भारत अब पांचवीं अर्थव्यवस्था से बढ़ कर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था हो गया है। हम विश्व में चौथे नम्बर की आर्थिक शक्ति बन गये हैं। हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। अभी केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हम से आगे हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में हम तीसरे नम्बर पर पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।
‘आॅपरेशन सिन्दूर’ पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह आॅपरेशन हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है, जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के जरिये हमने विश्व में एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस आॅपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा याद रखा जायेगा।

Share this:

Latest Updates