Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के तुमरेल मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक जवान बलिदान

छत्तीसगढ़ के तुमरेल मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक जवान बलिदान

Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल के जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ स्थल का सर्च करने पर अब तक एक नक्सली का शव हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई है। मारे गये नक्सली के शव की शिनाख्त की जा रही है। वहीं, मुठभेड़ में 210 वाहिनी कोबरा के 03 जवान घायल हो गये। उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना करते समय घायल एक जवान का बलिदान हो गया। अन्य घायल दो जवानों को रायपुर रवाना कर दिया गया है।

सुकमा एसपी किरण चौहान ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकमा डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। आज सुबह जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया। वहीं, कोबरा का एक जवान बलिदान हो गया है।

Share this:

Latest Updates