Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी, कई गिरफ्तार

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी, कई गिरफ्तार

Imphal News: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने केसीपी (सिटी मैतेई) के एक कैडर खुमुकचम इबोमचा सिंह (47) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य दो में युमनाम प्रेमकुमार सिंह (42) और युमनाम आनंदकुमार सिंह (36) शामिल हैं। बरामद सामानों में एक एम-20 पिस्तौल, एक एम-20 मैगजीन, दो एम-20 कारतूस, 34 कारतूस (9 मिमी), पांच कारतूस (7.62 मिमी, एसएलआर), तीन बाओफेंग वायरलेस सेट, एक सेट चार्जर शामिल है।
एक अलग अभियान में कुम्बी थाना क्षेत्र से सोरपा (सामाजिक क्रांतिकारी पार्टी) कंगलेइपाक के कैडर सलाम ब्रोजन सिंह (47) गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। वह जबरन वसूली व सरकारी अधिकारियों को धमकाने में शामिल था। उसके पास से बरामद सामानों में आठ मांग पत्र (सोरपा, कंगलेइपाक के नाम पर), विष्णुपुर जिले के 38 स्कूलों की सूची शामिल है।
इसके अलावा प्रेपाक (प्रो) और केवाईकेएल के दो उग्रवादी पकड़े गये। भारत म्यांमार सीमा के पास तेंगनौपाल जिले में भारतीय क्षेत्र के बीपी 76 के पास से प्रेपाक (प्रो) के लैशराम तोम्बा सिंह (27) और केवाईकेएल के युमनाम रोशन मैतेई (33) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक 5.56 मिमी लाइट मशीन गन (एलएमजी), तीन एलएमजी मैगजीन, एक एलएमजी मैगजीन ड्रम, 194 कारतूस (5.56 मिमी), एक 7.62 मिमी एके-56 राइफल, दो एके मैगजीन, 125 कारतूस (7.62 मिमी), एक एके राइफल की बायोनेट, एक मोटोरोला सेट चार्जर के साथ, दो गोला-बारूद पाउच, दो कॉम्बैट ड्रेस, दो राइफल स्लिंग, दो जंगल शूज बरामद किये गये। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

i!1+00000000000000000

Share this:

Latest Updates