Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चलते-चलते अचानक सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्री वैन, 18 लोगों ने खोई जिंदगी, ऐसा भीषण हादसा…

चलते-चलते अचानक सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी यात्री वैन, 18 लोगों ने खोई जिंदगी, ऐसा भीषण हादसा…

Pakistan (पाकिस्तान) के बलूचिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर मिल रही है। इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक वैन चलते-चलते अचानक सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा किला सैफुल्लाह इलाके में हुआ है। हादसे की खबर के बाद राहत दल मौके पर पहुंच गया है। राहत और बचाव का कार्य अभी जारी है।

एक पहाड़ी की चोटी से गिरी वैन

बताया जा रहा है कि पैसेंजर वैन जोब नेशनल हाइवे से गुजर रही थी, तभी सैफुल्लाह में गहरी खाई में गिर गई। उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम के हवाले से कहा गया कि वैन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गई। इस दुर्घटना में सवार सभी 18 यात्रियों की मौत हो गई। अख्तरजई एक आदिवासी इलाका है जो जोब में 1,572 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Share this:

Latest Updates