Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन को ईडी ने फिर लिया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में 

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन को ईडी ने फिर लिया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में 

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बुधवार को पेश किया गया। दोनों की पेशी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से हुई।  कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों आरोपितों को फिर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत ने कोर्ट में पेशी के दौरान पूजा सिंघल से पूछा कि जेल में कोई परेशानी या दिक्कत है। इस पर पूजा सिंघल ने कहा कि नहीं कोई दिक्कत नहीं है। सिंघल ने रिमांड के दौरान मेडिकल जांच की रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। यह जानकारी ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने दी।

25 स्थानों पर एक साथ दी गई थी दबिश

इससे पहले 25 मई को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी कोर्ट ने पूजा सिंघल को आठ जून (14 दिनों) तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस कार्रवाई के बाद पूजा सिंह को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया था। तब से पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह जेल में बंद हैं। बताते चलें कि ईडी ने बीते छह मई को एक साथ आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस मामले में बीते 11 मई को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। यह छापेमारी मनरेगा घोटाले में हुई थी। जांच के क्रम में मामला धीरे-धीरे मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध माइनिंग तक पहुंच गया।

Share this:

Latest Updates