Islamabad News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पीओके पर मिसाइल से हमले किये हैं। इन हमलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, ‘भारत द्वारा थोपे गये इस युद्ध का पाकिस्तान पुरजोर जवाब देगा।’
भारत की सेना द्वारा बुधवार तड़के किये गये मिसाइल हमलों में अनेक लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हो गये। भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में पांच जगहों पर कायराना हमले किये हैं। पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गये इस युद्ध कृत्य का पुरजोर जवाब देने का पूरा अधिकार है और उसे पुरजोर जवाब दिया जा रहा है। से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को इसका उचित जवाब देने का पूरा अधिकार है। इसी के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को पाकिस्तानी सेना ने सक्रिय कर दिया है।



