Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आपरेशन सिन्दूर के बाद देश के कई शहरों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध के हालात से निपटने तैयार है देश

आपरेशन सिन्दूर के बाद देश के कई शहरों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, युद्ध के हालात से निपटने तैयार है देश

New Delhi News : आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिन्दूर‘ के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को देशभर में एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गयी। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात और दुश्मन के हवाई हमलों के वक्त तैयारियों को परखना और आम जनता को जागरूक करना था। देश के 25 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 244 जगहों पर युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल हुई। शाम को ब्लैकआउट एक्सरसाइज की भी गयी, जो इस बात का संकेत है कि देश युद्ध के हालात से निपटने को तैयार है।

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 03 कैटेगरी में बांटा गया। कैटेगरी-01 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-03 कम सेंसेटिव है। गृह मंत्रालय ने 05 मई को सभी राज्यों को मॉक ड्रिल कराने के आदेश जारी किये थे। दिल्ली के खान मार्केट में बुधवार को एक मॉक ड्रिल की गयी, जिसमें सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों ने भाग लिया। नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भी शाम को मॉक ड्रिल की जायेगी। इसी प्रकार, बेंगलुरु के हलसूरु झील, जयपुर के एमआई रोड, पुणे के काउंसिल हॉल और हैदराबाद के काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पंजाब के अमृतसर में पुलिस और सिविल डिफेंस टीमों ने मिल कर यह अभ्यास किया। वहीं मुम्बई में क्रॉस मैदान और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मॉक ड्रिल के जरिये हमले से निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया गया।

Share this:

Latest Updates