Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता से पकड़े गये पाकिस्तानी नागरिक के आतंकी कनेक्शन पर ईडी को अहम सुराग

कोलकाता से पकड़े गये पाकिस्तानी नागरिक के    आतंकी कनेक्शन पर ईडी        को अहम सुराग


Kolkata News: कोलकाता में करोड़ों के फर्जी पासपोर्ट रैकेट के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक आजाद मलिक के आतंकी सम्बन्धों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कुछ अहम सुराग मिले हैं। यह सुराग व्हाट्सएप समूहों में की गई बातचीत और वॉयस मैसेज रिकॉर्ड्स के जरिये हाथ लगे हैं, जो जांच एजेंसी की आशंकाओं को और पुख्ता करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, व्हाट्सएप चैट्स से यह स्पष्ट हुआ है कि कोलकाता से हवाला के जरिये भेजी गयी रकम पड़ोसी बांग्लादेश में किन लोगों तक पहुंची। अब ईडी यह जांच कर रही है कि क्या यह रकम आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रयुक्त की गयी थी।
ईडी के हाथ लगे मोबाइल फोन में 20 हजार से अधिक व्यक्तिगत और समूह सम्पर्क मौजूद थे। इन समूहों में की गई गतिविधियां और चर्चाएं बेहद संदिग्ध पायी गयी हैं। साथ ही, कुछ वॉयस मैसेज रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं, जो आजाद के आतंकी कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं।
गौरतलब है कि अप्रैल में गिरफ्तार किये गये आजाद मलिक के पास से जब्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है, जिसने पहले फर्जी तरीके से बांग्लादेशी नागरिकता प्राप्त की और फिर भारत में फर्जी दस्तावेजों के जरिये पहचान बनायी। पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और जन्म प्रमाणपत्र जैसे कई फर्जी दस्तावेज बरामद किये गये।
जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में उसका नाम आजाद हुसैन था, जिसे बदल कर बांग्लादेश की नागरिकता लेते वक्त अहमद हुसैन आजाद कर दिया गया। बाद में भारतीय पासपोर्ट बनवाते समय उसने अपना नाम आजाद मलिक दर्ज करवाया। वह कोलकाता में ‘मलिक ट्रेडिंग कॉरपोरेशन’ के नाम से कारोबार कर रहा था और वहीं से हवाला का संचालन कर रहा था। साथ ही, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय पासपोर्ट उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का भी हिस्सा था।
ईडी ने आजाद की 2.62 करोड़ रुपये जमा वाली एक बैंक खाता भी फ्रीज कर दी है। गुरुवार को ईडी ने अदालत से उसकी हिरासत पांच दिनों के लिए और बढ़ाने की मांग की, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।

Share this:

Latest Updates