Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PANJAB : क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात, जानें राज्यसभा से मिलने वाला वेतन कहां करेंगे खर्च

PANJAB : क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात, जानें राज्यसभा से मिलने वाला वेतन कहां करेंगे खर्च

क्रिकेट की दुनिया से निकल कर सियासी पिच पर अपनी पारी शुरू करने वाले हरभजन सिंह ने बतौर राज्यसभा सदस्य अपना वेतन किसानों की बेटियों के कल्याण के लिए देने का एलान किया है। हरभजन ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि एक राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं अपना वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देना चाहता हूं। 

देश की बेहतरी के लिए राजनीति में आया

मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए राजनीति में आया हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिन्द । उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह हाल ही में पंजाब से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से वह राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गये हैं।

Share this:

Latest Updates