Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-आटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी-आटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

East Medinipur : पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 116बी पर इरिंची ब्रिज के पास बुधवार रात लॉरी और आॅटो रिक्शा की टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बारिश हो रही थी। उस समय दिल्ली से दो बहनें अपने परिवार के साथ मेचेदा स्टेशन पर उतरीं। उनके पिता का घर कांथी देशप्राण ब्लॉक के चल्ती इलाके में है। वहां जाने के लिए एक आॅटो किया। जैसे ही वे इरिंची ब्रिज के पास पहुंचे, एक लॉरी ने उनकी आॅटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आटो में सवार नौ लोग (चालक समेत) गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाके के निवासी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने आकर घायलों को कांथी महकमा अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे हैं।

Share this:

Latest Updates