Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी 06 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 06 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 06 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें चिनाब पुल और अंजी पुल का उद्घाटन भी शामिल है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज और भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है।

चिनाब पुल और अंजी पुल की विशेषताएं

चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो 1,315 मीटर लम्बा है और भूकम्प और हवा की स्थिति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंजी पुल भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है, जो चुनौतीपूर्ण इलाके में देश की सेवा करेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

प्रधानमंत्री दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे, जो कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा करने में सिर्फ 03 घंटे लगेंगे, जिससे मौजूदा यात्रा समय में 2-3 घंटे की कमी आयेगी।

अन्य विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

▪︎ उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना : यह परियोजना कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसमों में निर्बाध रेल सम्पर्क स्थापित करती है।

▪︎ सड़क परियोजनाएं : प्रधानमंत्री विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतिम मील कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।

▪︎ श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एक्सीलेंस : प्रधानमंत्री इस मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे पूरे देश में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, ताकि हम बेहतर सेवा दे सकें। इसी कड़ी में कश्मीर घाटी को जोड़नेवाली रेलवे लाइन, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक परियोजना पूरी हो गयी है। यह परियोजना राष्ट्र को समर्पित की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने और वंदे भारत अभियान के शुरू होने से अब देश भर से रेल मार्ग के जरियेए कश्मीर जाना सम्भव हो गया है। यह 272 किलोमीटर लम्बी परियोजना है और इसे कई चरणों में पूरा किया गया है। इसमें कुल 36 सुरंगें, 943 पुल हैं और यह पूरी तरह से विद्युतीकृत लाइन है। इस परियोजना में सबसे बड़ी सुरंग टी-50 है, जिसकी लम्बाई 12.77 किलोमीटर है।
उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज भी इसी परियोजना के अंतर्गत आता है। अंजी ब्रिज भी है, जो भारतीय रेलवे का पहला केबल-स्टेड ब्रिज है। ये दोनों ब्रिज इंजीनियरिंग के अजूबे हैं। इस रेलवे लाइन पर दो नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी। इन ट्रेनों में कई नये फीचर जोड़े गये हैं। कई बार तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि उस तापमान पर भी ट्रेन यात्रा यात्रियों के लिए आरामदायक रहे, हमने नयी वंदे भारत विकसित की है।

Share this:

Latest Updates