Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : अखिलेश यादव बोले, घोसी में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी को जनता ने 40000 से अधिक मतों से जिताया

Politics : अखिलेश यादव बोले, घोसी में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी को जनता ने 40000 से अधिक मतों से जिताया

UP Update News, Lucknow, SP Won Ghosi By Election By Margin Of 40 Thousand Votes : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। अपडेट जानकारी के अनुसार, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 40 हजार से भी ज्यादा मतों से पराजित किया है। इस जीत के बाद सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार और बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।

आने वाले कल का परिणाम

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी को जिताया है। यह सिर्फ आज ही नहीं बल्कि आने वाले कल का भी परिणाम होगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दलबदल-घरबदल और गिरगिट प्रत्याशियों के लिए भी एक संदेश है।

Share this:

Latest Updates