Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dead Body In Bus : सरकारी बस में रस्सी से लटकी मिली ड्राइवर की डेड बॉडी

Dead Body In Bus : सरकारी बस में रस्सी से लटकी मिली ड्राइवर की डेड बॉडी

UP Update News, Gazipur, Dead Body Driver Found In Bus : उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में सरकारी रोडवेज डिपो में खड़ी एक बस में ड्राइवर डेड बॉडी मिली है। डिपो में खड़ी बस के अंदर संदिग्ध हालत में ड्राइवर का शव पाया गया है। ड्राइवर का शव बस में रस्सी से लटका हुआ मिला है। ये मामला गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज डिपो का है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गाजीपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यूपी रोडवेज में था कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर

बताया जा रहा है कि मृतक अजय सिंह शहर के सिकंदरपुर मुहल्ले का रहने वाला था और यूपी रोडवेज में संविदा ड्राइवर था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस मामले पर गाज़ीपुर रोडवेज के एआरएम वीके पांडेय ने बताया कि एक चालक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये शव बस में दरवाजे के पास रस्सी से लटका हुआ मिला। एआरएम ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताया है। बस के अंदर आत्महत्या करने के लिए ऊंचाई सम्भव नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Share this:

Latest Updates