Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में 14 और 15 सितम्बर को भारी बारिश की सम्भावना

झारखंड में 14 और 15 सितम्बर को भारी बारिश की सम्भावना

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साउथ-वेस्ट मॉनसून झारखंड में सक्रिय है। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में हल्की बारिश देखी गयी। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री गोड्डा व सबसे कम तापमान 23.1 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा 32 मिमी रामगढ़ में दर्ज की गयी।

रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में अच्छा खासा पड़नेवाला है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है, इसलिए लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 16 सितम्बर तक भारी बारिश की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र की मानें, तो 13 सितम्बर को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होने की सम्भावना है, जबकि अन्य हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना है। इसमें दुमका, गोड्डा, गढ़वा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज में भारी बारिश की सम्भावना है। 14 और 15 सितम्बर को मध्य, दक्षिणी पश्चिम और उत्तर पूर्व में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है। इसे लेकर विभाग ने आॅरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके तहत दुमका, गोड्डा, गढ़वा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात के लिए भी चेतावनी जारी की गयी है।

16 सितम्बर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके लिए विभाग ने येलो अर्लट जारी किया है। इस दिन पलामू, लातेहार, गढ़वा में भारी बारिश की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates