Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

”हरे कृष्ण, हरे राम” मंत्र के जाप से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं भगवान श्रीकृष्ण 

”हरे कृष्ण, हरे राम” मंत्र के जाप से बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं भगवान श्रीकृष्ण 

Dharm adhyatma : सनातन धर्म में मंत्र जाप करने का विशेष महत्त्व माना जाता है। इन्हीं में से एक है भगवान श्री कृष्ण का यह मंत्र “हरे कृष्ण, हरे राम”। इसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है। आइए, जानते हैं “हरे कृष्ण, हरे राम” जपने से क्या होता है…

होता है सही मार्गदर्शन

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण के “हरे कृष्ण, हरे राम” मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सही मार्गदर्शन मिलता है।

श्रीकृष्ण की होती है कृपा

भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र के जाप करने से स्वयं भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही, उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसी कारण भक्त लोग “हरे कृष्ण, हरे राम” का जाप लोग पूरी श्रद्धा से करते हैं।

मन पर रहता है नियंत्रण

भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भगवान के साथ से जोड़ने में मदद मिलती है। इससे जीवन में खुशहाली आती है। भगवत गीता के अनुसार, व्यक्ति का मन नियंत्रण से बाहर हो, तो हम स्वयं अपने दुश्मन बन जाते हैं। ऐसे में “हरे कृष्ण, हरे राम” का जाप करने से व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण कर लेता है।

जीवन में सकारात्मक

भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही जीवन में सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है।

मंत्र के कड़े नियम

भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप शुरू करने से पहले कुछ कड़े नियम का पालन करना जरूरी है। इस दौरान व्यक्ति को तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जाप करने का सबसे जरूरी नियम यह होता है कि इसकी 16 बार माला करनी चाहिए।

Share this:

Latest Updates