Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चौपारण बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

चौपारण बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर

08 अक्टूबर को चौपारण प्रखंड मैदान बनेगा गवाह, लिखा जाएगा इतिहास, जुटेंगे हज़ारों झारखंडी : संजय 

चौपारण की धरती से होगा बदलाव का आगाज : भुवनेश्वर यादव*

Chauparan news, hazaribag news 08 : अक्टूबर दिन रविवार को चौपारण प्रखंड मैदान परिसर में झारखंडियों का महाजुटान होने जा रहा है। महाजुटान का नाम बदलाव संकल्प सभा है। इसे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस महासभा में चौपारण के मानगढ़, बसरिया, सेलहारा, दादपुर, दैहर, पाण्डेबारा, हजारीधमना, झापा, बरही, बरसोत, करियातपुर, आदि सैकड़ों गांवों से हज़ारों युवा साथी, महिलाएं, बड़े बुजुर्ग सभा में शामिल होंगे। 

सभा के मुख्य उद्देश्य

इस सभा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति, निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण एवं स्थानीय नेतृत्व के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करना है। बदलाव संकल्प महासभा को लेकर संजय मेहता एवं भुवनेश्वर यादव के द्वारा लगातार क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा आयोजित की जा रही है और साथ ही उनके टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे सभा में आने के लिए अपील किया जा रहा है।

जयराम महतो एवं संजय मेहता होंगे मुख्य वक्ता

चौपारण बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर आन्दोलनकारी जयराम महतो एवं संजय मेहता शामिल होंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। 

ऐतिहासिक होगी चौपारण बदलाव संकल्प सभा

भुवनेश्वर यादव ने बताया कि 08 अक्टूबर को आयोजित होने वाला चौपारण बदलाव संकल्प सभा की तैयारियां जोरों पर है। बदलाव संकल्प सभा ऐतिहासिक होगी। बदलाव का आगाज होगा। चौपारण की धरती पर पहली बार झारखंड के क्रांतिकारी युवाओं का जुटान होने जा रहा है जिसको लेकर जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन में अपार उत्साह है। सभा में सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और सर्वाधिक आमजन की भागीदारी बन रही है। ऐसे में सभा को सफल बनाने में क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग मिल रहा है।  08 अक्टूबर को चौपारण की धरती पर झारखंडियों का जनसैलाब देखने को मिलेगा। झारखंडियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है।

Share this:

Latest Updates