Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोते रहे माता-पिता और बच्चे को चूहे ने कुतर डाला

सोते रहे माता-पिता और बच्चे को चूहे ने कुतर डाला

Global News, international news, indiyana news, America incident: दुनिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जिसे सुनकर व पढ़कर आप दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। छह महीने के एक बच्चे को चूहों ने तब कुतर डाला, जब उसके माता-पिता गहरी नींद में सो रहे थे। बच्चे के शरीर पर 50 से अधिक जख्म चूहे के काटने के मिले हैं। मामला अमेरिका के इंडियाना का है। पुलिस को नवजात के पिता ने फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि छह महीने के बच्चे के शरीर पर काटे जाने के गंभीर घाव हैं।

बच्चे के माता-पिता और आंटी गिरफ्तार

 बहरहाल, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस कपल के तीन बच्चे हैं। ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं। इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो उन्हें छह महीने का बच्चा खून से लथपथ मिला। 

नजर आ रही थी उंगलियों की हड्डियां 

 पुलिस डिटेक्टिव जोनाथन हेल्म ने गिरफ्तारी वारंट में लिखा है कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था। उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं। बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था, उसे खून चढ़ाना पड़ा, बच्चा जीवित है।

Share this:

Latest Updates