Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने भारी अंतर से जीता राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी मिले, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने भारी अंतर से जीता राष्ट्रपति का चुनाव, PM मोदी मिले, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

President election 2022 : झारखंड की पूर्व गवर्नर और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई को भारी अंतर से राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी। उन्होंने काउंटिंग के तीसरे राउंड में ही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बाजी अपने हाथ में कर ली। जैसा चुनाव का रिजल्ट आया है, वैसा पहले से प्रत्याशी था। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। चुनाव में जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और बधाई दी।

तीसरे राउंड में ही  5 लाख 77 हजार 777 वोट वैल्यू मुर्मू को प्राप्त हो गए

अब तक जारी आंकड़ों के अनुसार, मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट वैल्ये तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।

मुर्मू के गांव सहित देश में जश्न का माहौल

 द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद उनके ओडिशा स्थित पैतृक गांव और देश के बाकी हिस्सों में जश्न का माहौल है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए जीत की खुशियां मना रहे हैं। ओडिशा के मयुरभंज जिले में रायरंगपुर कस्बे के मुर्मू के गांव और ससुराल में उनके चाहने वालों ने लड्‌डू बांटकर सेलिब्रेट किया।

Share this:

Latest Updates